कोविड वार्ड
छत्तीसगढ़: कोविड वार्ड से भागा बंदी, जेल प्रहरी पर गिरी गाज,

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण केंद्रीय जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार गायकवाड़ ने जेल प्रहरी मनीष कुमार बंछोर को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला जेल रामानुजगंज नियत किया गया है।

जेल अधीक्षक ने बताया है कि जेल प्रहरी मनीष कुमार बंछोर की ड्यूटी जिला अस्पताल अम्बिकापुर के कोविड वार्ड में उपचार करा रहे विचाराधीन बंदी संतोष यादव के देखरेख के लिए 10 मई की रात्रि 2 बजे से प्रातः6 बजे तक डयूटी लगाई गई थी। लेकिन इस दौरान बंदी संतोष यादव वार्ड से फरार हो गया।

कर्तव्य का निवर्हन सजगता एवं सतर्कतापूर्वक नही किये जाने के कारण केंद्रीय जेल अम्बिकापुर के प्रहरी मनीष कुमार बंछोर को जेल अधीक्षक द्वारा तत्काल निलंबित कर दिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  अमित जोगी की तबियत में तेजी से सुधार, डॉक्टरों ने माना- पहले चल रही दवाइयों का था साइड इफेक्ट