सोनू सूद ने देश के लोगों के लिए ली चीन के बाद फ्रांस से मदद, मंगाए ऑक्सीजन प्लांट्स
सोनू सूद ने देश के लोगों के लिए ली चीन के बाद फ्रांस से मदद, मंगाए ऑक्सीजन प्लांट्स

नेशनल डेस्क। देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है। साथ ही देश में सबसे ज्यादा दिक्कत ऑक्सीजन की देखने को मिल रही है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री से कई सारे ऐसे एक्टर्स हैं जो लोगों की मदद के लिए सामने आ रहे है। जिसमे से अभिनेता सोनू सूद सबसे आगे हैं।

अभिनेता ने कोरोना काल में कई लोगों की मदद की है। इसी के तहत एक्टर सोनू सूद पहले चीन की मदद से भारत तक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स मंगाए और अब उन्होंने देशवासियों की मदद करने के लिए फ्रांस से भी ऑक्सीजन प्लान्ट्स मंगवाए हैं। सोनू सूद ने खुद एक स्टेटमेंट जारी कर इस बारे में जानकारी दी है

स्टेटमेंट में सोनू ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए कई सारे ऑक्सीजन प्लांट्स मंगाए गए हैं। इससे देशभर में जो ऑक्सीजन की शॉर्टेज है उसका समाधान मिल जाएगा।सब कुछ समय से हो जाएगा। सोनू बोले- हम देख रहे हैं कि कई सारे लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर्स के आभाव की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन ऑक्सीजन सिलेंडर्स को ऐसे ही हॉस्पिटल्स तक नहीं पहुंचाया जाएगा बल्कि इसे पूरी तरह से भरकर दिया जाएगा। इससे समस्या का निधान जल्दी हो पाएगा।  इस समय सबसे जरूरी है कि चीजों को सही समय पर किया जाए ताकि हमलोग ज्यादा जानों को ना खोएं।

बहुत जल्द देश में आएगा फ्रांस से पहला प्लान्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो पहले प्लान्ट का ऑर्डर किया जा चुका है और ये 10-12 दिन के अंदर फ्रांस से भारत आ भी जाएगा। सोनू सूद का प्रयास वाकई में सराहनीय है, पिछले साल उन्होंने जिस तरह से प्रवासी मजदूरों को उनके ठिकानों तक पहुंचाने में मदद की थी इस बार उन्होंने जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का जिम्मा उठाया है और उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा भी रहे हैं, इससे पहले सोनू सूद ने चीन से भी ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स मंगवाए थे।

See also  कोरोना वायरस: कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा ने संक्रमण से निपटने के लिए दिए 200 करोड़