कोरोना मरीजों के लिए चेस्ट फिजियोथैरेपी बनी संजीवनी, संक्रमितों का ऑक्सीजन लेवल भी हो रहा नॉर्मल
कोरोना मरीजों के लिए चेस्ट फिजियोथैरेपी बनी संजीवनी, संक्रमितों का ऑक्सीजन लेवल भी हो रहा नॉर्मल

नेशनल डेस्क। देशभर में बढ़ते कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया है। सभी को यहीं चिंता है की इलाज किस तरह से हो और महामारी खत्म  कैसे हो। देश में इससे निपटने के लिए वैक्सीनेशन भी लगातार जारी है।

इस बीच, दुनिया भर में कई तरह के वैक्सीन और दवाइयों पर प्रयोग कर रहे है। वहीं अलग-अलग प्रदेशों में डॉक्टर अपने स्तर पर नए प्रयोग कर रहे हैं, जो कोरोना रोगियों के इलाज में मददगार भी साबित हो रहे हैं।

ऐसी ही एक मिडिया की खबर के मुताबिक राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी एक नई शुरुआत की गई है। यहां अब चेस्ट फिजियोथैरपी दी जा रही है। इस थैरेपी से बड़ी संख्या में मरीज रिकवर हो रहे हैं। कोरोना संक्रमित जो मरीज ऑक्सीजन की कमी के चलते परेशान हो रहे हैं, उनके लिए चेस्ट फिजियोथैरपी कारगर साबित होती नजर आ रही है।

इसके जरिए जयपुर के कई अस्पतालों में भर्ती मरीजों का न केवल सैचुरेशन (ऑक्सीजन लेवल) बढ़ा है, बल्कि मरीज के लंग्स (फेफड़ों) की रिकवरी भी तेजी से हुई है। ऐसे भी रिजल्ट सामने आए हैं कि जो मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे, इस थैरेपी से उनका ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल हो गया।

See also  आज मिले 219 कोरोना संक्रमित, प्रदेश भर में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या घटकर पहुंची 2289, तीसरी लहर खात्मे के कगार पर

पिछले दिनों कोरोना संक्रमितों का सैचुरेशन लेवल कुछ स्तर तक बढ़ाने के लिए डॉक्टरों ने जिस तरह प्रोनिंग करने की सलाह दी, ठीक उसी तरह चेस्ट फिजियोथैरेपी के जरिए भी मरीजों का ऑक्सीजन लेवल बढ़ाकर उसे संतुलित लेवल पर लाया जा सकता है।

जयपुर के रि-लाइफ हॉस्पिटल के चीफ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अवतार डोई ने बताया कि जयपुर में चेस्ट फिजियोथैरेपी को अभी दूसरे अस्पतालों में शुरू नहीं किया है, लेकिन हमने व्यक्तिगत रूप से कुछ अस्पतालों में जाकर मरीजों को ये थैरेपी दी। उन्होंने बताया कि बीते 15-20 दिन के अंदर 100 से ज्यादा मरीजों पर ये थैरेपी अपनाई है। इसके बहुत अच्छे रिजल्ट मिले हैं।

इस थैरेपी से न केवल मरीज का सैचुरेशन लेवल बढ़ा, बल्कि फेफड़ों की रिकवरी भी तेजी से हुई। इसे लेने के बाद कई मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की भी जरूरत नहीं पड़ी। डॉ. अवतार डोई ने बताया कि ये थैरेपी केवल उन्हीं मरीजों को दी जाती है, जिनका सैचुरेशन लेवल 80 या उससे ऊपर है। इसमें हम मरीज के लंग्स में जमा स्पुटम (कफ) को ढीला करते हैं, जिससे कफ बाहर आने लगता है और मरीज की सांस लेने की कैपेसिटी बढ़ जाती है।

See also  Convention Session : भाजपा के मुकाबले के लिए क्षेत्रीय दलों को एकजुट करेगी कांग्रेस 

इस लक्षण के मरीज को मिल रहा फिजियोथैरेपी से आराम

  • कोविड मरीजों के फेफड़े वायरस से डैमेज तो होते ही हैं, साथ ही कई मरीजों के फेफड़ों में टाइट स्पुटम (कफ) जमने की शिकायत भी होने लगती है। कफ जमने से फेफड़े अपनी क्षमता के मुताबिक काम नहीं करते, इसके कारण मरीज की रिकवरी भी देरी से होती है।
  • रिकवरी की स्पीड को बढ़ाने के लिए मरीज के फेफड़ों से कफ हटाना जरूरी होता है, ताकि वह अच्छे से काम कर सकें और मरीज सांस ले सके।
  • फेफड़ों में जमे टाइट कफ को ढीला कर बाहर निकालने के लिए डॉक्टर अलग-अलग दवाइयां देते हैं, जिसमें समय लगता है। जबकि चेस्ट थैरेपी में बिना दवाइयों के कफ को ढीला करते हैं और वह अपने आप मरीज के शरीर से बाहर निकलने लगता है।
  • मरीज के शरीर से जब कफ बाहर आता है तो उसे सांस लेने में आसानी होती है। संक्रमित फेफड़े भी जल्दी से ठीक होने लगते हैं।
See also  Uttarakhand Election 2022 : हल्द्वानी में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला

सीटी स्कैन की रिपोर्ट के आधार किया जाता है थैरेपी से इलाज

चेस्ट थैरेपी में भी तीन तरह के वॉल्यूम हैं, जो मरीज की स्थिति को देखते हुए तय किए जाते हैं। चेस्ट थैरेपी में पहले ये देखा जाता है कि फेफड़ों के किस पार्ट में ज्यादा कफ जमा है। सीधे हाथ की तरफ बने फेफड़े तीन पार्ट और उल्टे हाथ की तरफ बने फेफड़े के दो पार्ट होते हैं। इसके लिए मरीज की सीटी स्कैन रिपोर्ट देखी जाती है। इस रिपोर्ट के आधार पर अलग-अलग स्थिति में थैरेपी दी जाती है। थैरेपी में सबसे पहले मशीन से वाईब्रेशन के जरिए और उसके बाद मेन्युअली हाथों से थप्पी देते हुए टाइट कफ को ढीला किया जाता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर