अदार के पिता सायरस पूनावाला भी पहुंचे लंदन, बोले- हमने देश नहीं छोड़ा
अदार के पिता सायरस पूनावाला भी पहुंचे लंदन, बोले- हमने देश नहीं छोड़ा

नई दिल्‍ली। अदार पूनावाला के बाद अब उनके पिता और पूनावाला समूह के चेयरमैन सायरस पूनावाला भी लंदन पहुंच गए हैं। अदार का परिवार पिछले महीने से लंदन में ही है। भारत में कोविड-19 की वैक्‍सीन बना रही कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) पूनावाला समूह का हिस्‍सा है।

सायरस पूनावाला ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में इस बात से इनकार किया है कि वे ‘देश छोड़कर’ गए हैं। उन्‍होंने फोन पर बातचीत में अखबार से कहा कि वे हर साल की तरह इस बार भी मई के महीने में ‘गर्मी की छुट्टियां’ बिताने लंदन गए हैं।

सीनियर पूनावाला ने अपने या बेटे के ‘इस संकट के समय देश छोड़ने’ से साफ इनकार करते हुए कहा कि यह बात ‘झूठी और दुर्भावनापूर्ण’ है। उन्‍होंने कहा, “जहां तक मुझे याद है, मैं हर साल मई के महीने में भारत से बाहर जाता हूं। गर्मी की छुट्टियां बिताना चाहता हूं, इसमें कोई नई बात नहीं है।

See also  Corona Alert : देश में फिर लौट आया कोरोना वायरस…तेजी से फैल रहा नया वेरिएंट, कर्नाटक के बाद अब चंडीगढ़ में भी मास्क हुआ जरूरी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर