भाजपा

पणजी। गोवा में सोमवार को नगर निकाय के चुनावों के लिए मतगणना जारी है। गोवा की छह नगर पालिकाओं, पणजी सिटी कॉर्पोरेशन के 30 वॉर्डों, 22 पंचायत वार्डों और एक जिला पंचायत सीट के लिए शनिवार को चुनाव हुआ था। मतगणना शुरू होने के बाद रुझान भी सामने आने लगे हैं।

गोवा के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जोरदार सफलता हासिल करती दिख रही है। भाजपा ने राजधानी पणजी के निगम चुनावों की 30 में से 25 सीटों पर भी बढ़त हासिल कर ली है। यहां भाजपा ने अतनासियो मोनसेरेट की ओर से तैयार किए गए पैनल को समर्थन दिया था। इस पैनल में बीजेपी के कुछ पुराने लोग शामिल हैं और इसके अलावा अटानासियो मोनसेरेट के साथ पार्टी का दामन थामने वाले कुछ नेता भी हैं। 

बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से लंबे वक्त से गोवा में निकाय चुनाव लंबित थे। इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और वहां से 30 अप्रैल तक चुनाव करवाने का आदेश मिला। इसके बाद शनिवार को एक नगर निगम, 6 नगर पालिका और 17 ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग हुई, जिसमें रिकॉर्ड 82.59 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 22 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है।

See also  बस्तर ओलंपिक: पीएम मोदी ने संसद में की छत्तीसगढ़ के विकास की सराहना

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…