Holi Sale : Amazon, Flipkart और Paytm सेल पर स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, जाने कितना होगा फायदा
Holi Sale : Amazon, Flipkart और Paytm सेल पर स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, जाने कितना होगा फायदा

बिजनेस डेस्क। रंगों के त्योहार होली पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon, Flipkart और Paytm सेल लेकर आईं हैं। Flipkart और Paytm Mall पर यह सेल 20 मार्च से शुरू हो चुकी है।वहीं अमेजन पर ये सेल 25 मार्च से शुरू की जाएगी।

इस सेल में आप स्मार्टफोन, गैजेट्स समेत अपनी जरूरत के इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स कम कीमत में मिल सकते हैं। अगर आप भी कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स या फिर मोबाइल फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये बेस्ट चांस है।

Flipkart Holi Sale :

Flipkart पर होली सेल की शुरुआत 20 मार्च से हो चुकी है. इसमें स्मार्टफोन्स के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर अच्छी खासी छूट दी जा रही है. सबसे बढ़िया डील में Apple के स्मार्टफोन पर मिल रही है. सेल में Apple iPhone SE को आप 29,999 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं. इसके अलावा Apple iPhone 11 सिर्फ 46,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. अमेजन की सेल में स्मार्टफोन्स को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदने पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है.

See also  Breaking-PayTM IPO में निवेश करने का सुनहरा मौका, कोल इंडिया के बाद भारत का सबसे बड़ा IPO

Amazon Holi Sale :

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर सेल 25 मार्च से शुरू होगी. ये सेल 29 मार्च तक चलेगी. सेल में स्मार्टफोन्स पर 40 फीसदी तक छूट दी जाएगी. अमेजन सेल में स्मार्टफोन के टॉप ब्रांड्स पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिलेगा. यही नहीं HDFC और SBI समेत कई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा. साथ ही आप स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकेंगे.

Paytm Holi Sale :

Paytm Mall में Apple iPhones, iPad, Samsung, Vivo, OPPO के स्मार्टफोन की खरीद पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट और 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। साथ ही, इन ब्रांड्स के स्मार्टफोन खरीदने पर 9,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की बात करें तो इस सेल में Panasonic, Wahl, Philips जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स की खरीद पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का लाभ मिलेगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह सेल 20 मार्च से लेकर 29 मार्च के बीच चलेगी।

See also  भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री छगनलाल मूंदड़ा युवा दिवस पर युवाओं को दे रहे हैं गलत जानकारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…