सीजी-टीका
सीजी-टीका की टेक्निकल समस्या समाप्त, पोर्टल की अब 24X7 होगी निगरानी

रायपुर। कोरोना से बचाव के लिए राज्य के 18 से 44 आयु के सभी वर्ग के लोगों के लिए सुविधाजनक तरीके से टीका लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु शुरू किये गये सीजी टीका वेब पोर्टल में रविवार 16 मई 2021 को अनुमान से अधिक लोगों के ऑनलाइन पंजीयन कराने के चलते कुछ समय के लिए तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गयी, जिसे ठीक कर लिया गया है।

तकनीकी समस्या के चलते आम नागरिकों को टीकाकरण में होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए पोर्टल की 24X7 तर्ज में निरंतर निगरानी की जा रही है. सर्वर हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की व्यवस्था की गयी है, फलस्वरूप अब यह पोर्टल सहीं ढंग से कार्य कर रह़ा है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  BIG BREAKING : नगर निगम बिरगांव में इन्होंने मारी बाजी, देखें वार्डवार नतीजे