Alert- 23 मई रात 12 बजे के बाद इतने घंटे के लिए बंद रहेगी आपके बैंक की यह सर्विस…RBI ने दी पूरी जानकारी
Alert- 23 मई रात 12 बजे के बाद इतने घंटे के लिए बंद रहेगी आपके बैंक की यह सर्विस…RBI ने दी पूरी जानकारी

बिजनेस डेस्क। कोरोना के इस संकट भरे माहौल में आम लोग अब घर बैठकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर रहे है। लेकिन 23 मई को ये सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेगी। आपको बता दें कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम (NEFT) पूरे देश में चलाया जाने वाला पेमेंट सिस्टम है जिसमें किसी बैंक के अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया जाता है।

एनईएफटी ऑनलाइन बैंकिंग का हिस्सा है जिसमें मिनटों में पैसा ट्रांसफर होता है। इस इलेक्ट्रॉनिक विधि से किसी बैंक ब्रांच से किसी दूसरे व्यक्ति को पैसा ट्रांसफर किया जाता है। इसके लिए बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नही हैं। हालांकि एनईएफटी इनेबल्ड बैंक में ही यह सुविधा मिलती है। फंड ट्रांसफर करने की अधिकतम या न्यूनतम सीमा नहीं है।

क्यों कुछ समय के लिए 23 मई को बंद रहेगी NEFT सर्विस  

RBI ने अपने Twitter हैंडर के जरिए ट्वीट करके बताया है 22 मई को बैंकों में कामकाज खत्म होने के बाद टेक्निकल अपग्रेडेशन के चलते NEFT 23 मई को 00:01 से लेकर 14:00 बजे (रात 12 बजे से लेकर सुबह 2 बजे तक) तक काम नहीं करेगा। लेकिन RTGS सर्विस पूरी तरह से काम करती रहेगी।

See also  पाकिस्तान के PM इमरान खान को हुआ कोरोना, हाल ही में लगाए थे चीनी कोरोना वैक्सीन

क्या किसी और तरह से अब पैसे ट्रांसफर हो सकते है?

बैंक NEFT के अलावा IMPS और RTGS सर्विस भी देते हैं। आइए पहले IMPS के बारे में जान लेते है। IMPS यानी इमीडियेट मोबाइल पेमेंट सर्विस होती है। अगर आसान शब्दों में कहें तो आईएमपीएस के जरिए किसी भी खाता धारक को कहीं भी कभी भी यानी 24 घंटे सातों दिन पैसे भेजे जा सकते है। इसके जरिए कुछ सेकेंड्स में ही पैसा खाताधारक को मिल जाता है। इसके जरिए 1 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का ट्रांसफर ही किया जा सकता है। कई बैंकों में आईएमपीएस से पैसे ट्रांसफर करने पर फीस भी लगती है।

RTGS- आरटीजीएस ज्यादा अमाउंट के ट्रांसफर के लिए होते हैं। यानी आप आरटीजीएस के माध्यम से 2 लाख रुपये या उससे अधिक एमाउंट के ट्रासंफर कर सकते हैं। यह भी रियल टाइम सिस्टम पर भी काम करता है यानी जैसे ही आप पैसे ट्रांसफर के लिए ओके करेंगे, उसी वक्त अगले एकाउंट में पैसे क्रेडिट हो जाएंगे। आमतौर पर इसकी मैक्सिमम लिमिट 10 लाख रुपये होती है, लेकिन कॉरपोरेट बैकिंग में यह करोड़ों तक भी हो सकती है।

See also  रावण दहन पर ट्रैफिक जाम से अगर आप बचना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, कहां रहेगा जाम जानने के लिए पढ़िए

NEFT के बारे में जानिए

अगर आपके पास खाता है तो बैंक की शाखा में जाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल ऐप के जरिये मिनटों में ट्रांजेक्शन कर सकते है। एनईएफटी सरल और सुरक्षित माध्यम है। एनएफटी के जरिये पैसे ट्रांसफर होते ही इसे ईमेल या एसएमएस से चेक किया जा सकता है। एनईएफटी के लिए किसी व्यक्ति को किसी खास स्थान पर मौजूद रहना जरूरी नहीं है। रियल टाइम ट्रांजेक्शन के बारे में दोनों पार्टियों को पता चल जाता है।

NEFT से कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं पैसे

लॉगिन आईडी और पासवर्ड से अपना ऑनलाइन बैंकिंग अकाउंट ओपन करें। NEFT Fund Transfer सेक्शन में जाएं। प्राप्तकर्ता को ऐड करें या उसका नाम, बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड डालें। प्राप्तकर्ता के ऐड होते ही आप एनईएफटी ट्रांसफर का काम शुरू कर सकते हैं। जितना पैसा भेजना हो वह राशि डालें और सेंड का बटन दबा दें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर