PM मोदी के खिलाफ लगे पोस्टर का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, FIR रद्द करने की उठी मांग
PM मोदी के खिलाफ लगे पोस्टर का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, FIR रद्द करने की उठी मांग

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन पोस्टर विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दरअसल दिल्ली पुलिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें कोरोना को लेकर पीएम मोदी पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की FIR रद्द करने की मांग की गई है।

साथ ही कहा गया है कि पुलिस को कहा जाए कि वो वैक्सीन पर सवाल उठाते हुए लगाए गए पोस्टरों या विज्ञापन पर FIR या कार्यवाही ना करे। याचिका में मांग की गई है कि इन FIR का सारा रिकॉर्ड भी पुलिस से मंगाया जाए।

याचिकाकर्ता वकील प्रदीप कुमार यादव ने कहा है कि ‘सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में अगर कोई टीकाकरण नीति पर सवाल उठाता है तो इस पर इस तरह कार्यवाही नहीं हो सकती क्योंकि वो ये सवाल कर सकता है.’ याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने एक ही दिन में 24 FIR दर्ज कर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया है।

See also  IND vs SA ODI Series : भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज कल से शुरू, रोहित–कोहली पर रहेगी सबकी नजर, जानें मैच टाइम, वेन्यू और मौसम का हाल

बता दें कि रविवार को खबर आई थी कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में कई जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाले पोस्टरों को लेकर 25 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पोस्टरों में लिखा था, ‘मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?’

बता दें कि विपक्षी पार्टियां लगातार इस बात पर सरकार पर हमला कर रही हैं कि उसने भारत की वैक्सीन की जरूरतों का ध्यान न रखते हुए वैक्सीन की बड़ी खेप का निर्यात कर दिया और अब देश वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है। आम आदमी पार्टी भी इस मसले पर सरकार पर हमले बोल रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर