छत्तीसगढ़ के 45 वर्ष से अधिक उम्र के 75 फीसदी लोगों को लगी कोविड वैक्सीन की पहली डोज
image source: google

रायपुर। राज्य में 45 वर्ष से अधिक के 75 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। राज्य में 45 वर्ष ‌की कुल जनसंख्या ‌58 लाख 66 हजार 599 है। जिनमें से 43 लाख 83 हजार 512 को कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग से ‌मिली जानकारी अनुसार जिला महासमुंद के 223231, रायगढ़ के 328924, धमतरी के 158486, कांकेर के 125193, बालोद के 155490, सूरजपुर के 155315, सरगुजा के 200708, कोरबा के 244139, दुर्ग के 308084, कोण्डागांव के 99073, जशपुर के 145935, राजनांदगांव के 267874, गरियाबंद के 95592, दंतेवाड़ा के 50821, सुकमा के 41589, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के 60671, कोरिया के 93408, जांजगीर-चांपा के 249971, बस्तर के 126730, बलरामपुर के 118816, बलौदाबाजार के 177136, कवर्धा के 108843, मुंगेली के 120636, बिलासपुर के 292261, रायपुर के 300645, बेमेतरा के 88373, बीजापुर के 31844, नारायणपुर के 13724 लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है।

See also  BREAKING : शिक्षाकर्मियों को भूपेश सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट, 7000 शिक्षाकर्मियों के संविलियन आदेश जारी

सीजी-टीका अपडेट : वेब पोर्टल पर 14.99 लाख लोगों ने कराया पंजीयन

सीजी टीका वेब पोर्टल में 19 मई को दोपहर 3 बजे तक 14 लाख 99 हजार 189 लोगों ने वेक्सिनेशन के लिए पंजीयन कराया है। इनमें से 18 मई 2021 तक कुल 11,89,189 नागरिकों ने सीजी टीका वेब पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया है। आज 19 मई 2021 को दोपहर 3 बजे तक कुल 3,10,279 नागरिकों का पंजीयन किया गया। आज दोपहर 3 बजे तक 21,767 नागरिकों का टीकाकरण शेड्यूल किया गया और 10,296 नागरिकों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर