छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में छोटे-छोटे वेंटिलेटर देंगे अमेरिका में बसे छत्‍तीसगढ़‍िया, CM बघेल बोले – “अपने तो अपने होते हैं…”
छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में छोटे-छोटे वेंटिलेटर देंगे अमेरिका में बसे छत्‍तीसगढ़‍िया, CM बघेल बोले – “अपने तो अपने होते हैं…”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इसे निपटने के लिए प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच कोरोना से जूझते छत्तीसगढ़ को सात समुंदर पार अमेरिका में मौजुद छत्तीसगढ़ियों का साथ मिला है।

“अमेरिका में मौजुद छत्तीसगढ़ियों के संगठन के प्रतिनिधि मंडल से हुई चर्चा में इन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया। उन्होंने कहा “अमेरिकी छत्तीसगढ़ी समाज छत्तीसगढ़ के अस्पतालों के लिए छोटें वेंटिलेटर देना चाहता है। अमेरिकी छत्तीसगढ़ समाज सहयोग सुनिश्चित करना चाहता है”

इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहल का स्वागत करते हुए कहा। “अपने तो अपने होते हैं.. अपनों को अपनों की फ़िक्र रहती है। छत्तीसगढ़ कोरोना प्रबंधन में भागीदारी निभाते हुए वेंटिलेटर का प्रबंध करना चाहते हैं, आपकी हर सहायता का स्वागत है।”

विस्तृत चर्चा में ये सभी मौजुद रहे

इस विस्तृत चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोरोना नियंत्रण पर किए गए कामों की सराहना भी अमेरिका वासी छत्तीसगढ़ियों ने की।इस दौरान वेंकटेश शुक्ला पल्लव शर्मा अमेरिका से जबकि प्रदीप शर्मा मुख्यमंत्री बघेल के साथ मौजुद थे।

See also  Reservation Politics -अध्ययन दाल तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र जाएगा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…