महाराष्ट्र के रायगढ़ में तट पर मिले 8 शव, गुजरात में भी 2 और लाश, बार्ज P-305 पीड़ितों के शव होने का संदेह
महाराष्ट्र के रायगढ़ में तट पर मिले 8 शव, गुजरात में भी 2 और लाश, बार्ज P-305 पीड़ितों के शव होने का संदेह

नेशनल डेस्क। कोरोना काल के बीच चक्रवात ताउते का भी असर देखने को मिला। वहीं अब महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में समुद्र तट पर तीन अलग-अलग स्थानों पर आठ शव मिले हैं। जिससे पुलिस को संदेह है कि ये बार्ज पी-305 के पीड़ितों के शव हो सकते हैं, जो चक्रवात ताउते के कारण मुंबई तट पर डूब गया था।

इस बीच गुजरात के वलसाड जिले के तट पर भी रविवार को दो और शव मिले हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ‘ताउते’ के दौरान अरब सागर में बार्ज पी-305 और एक टगबोट डूबने के कारण इन लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र में रायगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मिले आठ शवों में से पांच मंडवा तट पर बहकर आए, दो अलीबाग में और एक शव मुरुड में मिला है। शवों की अभी पहचान नहीं की गई है। स्थानीय प्रशासन और राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शवों के बारे में सूचित कर दिया गया है।

See also  Digital Currency: कल लॉन्च होगा 'Digital rupee', जानें कैसे करेगा काम, कौन-कौन कर सकेंगे उपयोग

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…