Nautapa 2021 : कल से शुरू हो रहा नौतपा, जानें इस बार कैसे रहेंगे ये 9 दिन
Nautapa 2021 : कल से शुरू हो रहा नौतपा, जानें इस बार कैसे रहेंगे ये 9 दिन

टीआरपी डेस्क। हर साल की तरह इस साल भी 25 मई यानी आज से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। जो 3 जून, 2021 तक चलेगी। 9 दिनों तक नौतपा रहता है। इन 9 दिनों में सूर्य का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है। नौतपा का बहुत अधिक धार्मिक और ज्योतिष महत्व होता है।

जाने नौतपा के बारे में सबकुछ…

  • कब होता है नौतपा

माना जाता है कि जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होकर वृष राशि के 10 से 20 अंश तक रहता है तब नौतपा होता है। इन 9 दिनों तक सूर्य पृथ्वी के काफी करीब आ जाता है। इस नक्षत्र में सूर्य 15 दिनों तक रहता है, लेकिन शुरुआत के 9 दिनों में गर्मी काफी बढ़ जाती है। सूर्य का तापमान 9 दिनों तक सबसे अधिक रहता है, इसलिए 9 दिनों के समय को बी नौतपा कहा जाता है।

  • जानिए इस साल कितने बजे से लगेगा नौतपा

इस साल 25 मई को सुबह 8 बजकर 16 मिनचट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 8 जून को सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा।

See also  Morbi Bridge Accident : पुल गिरने से 190 लोगो की मौत,पीएम कल करेंगे मोरबी का दौरा

रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्र है। इस नक्षत्र में चंद्र उच्च के होते हैं। इसी नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से इस काल में गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर होगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इसका असर सभी तरफ दिखाई देगा। खासकर पशुओं को विभिन्न प्रकार के रोग के होने का भय है। नौतपा के आरंभ में चार ग्रह सूर्य, बुध, शुक्र व राहु, एक साथ वृषभ राशि में स्थित होंगे। इससे वाहन दुर्घटनाएं, जन-धन हानि होगी।

वहीं दूसरी ओर, 30 मई को नौतपे में ही बुध ग्रह वक्री होगा। दो दिन बाद शुक्र भी बुध का साथ छोड़ देगा। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के योग बनेंगे। यूपी, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, गुजरात के कच्छ और ओडिशा में भी तेज हवा के साथ वर्षा का योग बनेगा। साथ ही तिलहन, तुअर, मटर, रुई, काली मिर्च, शकर, नमक के भावों अचानक गिरावट आ सकती है। चांदी के भाव भी गिर सकते हैं।

See also  कोर्ट ने कहा - ये जनहित याचिका नहीं; प्रचार हित याचिका है, मामले की सुनवाई से किया इनकार

खगोल विज्ञान के अनुसार, नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें धरती पर पर सीधी लम्बवत पड़ती हैं। जिस वजह से तापमान बढ़ जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि नौतपा के 9 दिनों में तापमान अधिक रहता है तो ये अच्छी बारिश का संकेत होता है। ज्योतिष के सूर्य सिद्धांत और श्रीमद् भागवत में नौतपा का वर्णन आता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…