रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में एक युवक ने तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मॉर्निंग वॉक के लिए गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, जान देने वाले युवक की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है। सुरेश कुमार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए तेलीबांधा के मरीन ड्राइव में गया था। जिसके बाद उसने तालाब में कूदकर खुदकुशी कर लिया।

लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पीएम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। ​फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  Flight From Raipur To Delhi: एक मई से शुरू होगी रायपुर से दिल्ली की नई उड़ान, गो-एयर ने जारी किया शेड्यूल