कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ पूरे प्रदेश में दिया धरना
कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ पूरे प्रदेश में दिया धरना

रायपुर। महंगाई के खिलाफ प्रदेश भर में कांग्रेस नेताओं ने 2 घंटे धरना प्रदर्शन किया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अधिकांश नेताओं ने अपने निवास के समक्ष यह प्रदर्शन किया।

बस्तर बाड़ा में मरकाम ने दिया धरना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने निवास बस्तर बाड़ा, सिविल लाइन में महंगाई के खिलाफ धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, प्रदेश के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रदेश सचिव पंकज शर्मा, कांग्रेस संचार विभाग सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता विकास तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, सारिक रईस खान, मोहमद अली, सुबोध हरितवाल, साक्षी वर्मा उपस्थित थे।

राजीव भवन में भी किया गया प्रदर्शन

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन के सामने प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों ने धरना दिया। राजीव भवन के सामने धरना प्रदर्शन में हाथठेले पर बाइक रखकर पेट्रोल की महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

See also  Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें कल से रहेगी रद्द, इस ट्रेन का होगा परिवर्तित मार्ग

प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी समेत अनेक कांग्रेस नेता यहाँ उपस्थित रहे।

इसी तरह अलग अलग जिलों में ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। महासमुंद जिले में संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर