नए आईटी नियमों पर ट्विटर का गुस्सा... उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू का ही वेरिफिकेशन हटा दिया, विरोध के बाद फिर वापस दिया ब्लू टिक

टीआरपी डेस्क। नए आईटी नियमों को लेकर चल रहे विवाद के बीच ट्विटर ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई नेताओं के पर्सनल ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया है। हालांकि, विवाद बढ़ता देख थोड़ी ही देर में ट्विटर को नायडू के अकाउंट का ब्लू-टिक री-स्टोर कर दिया है। मगर बाकी नेताओं के अकाउंट अब भी अनवेरिफाइड हैं।

अब मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में IT मंत्रालय ट्विटर को नोटिस भेजेगा। सरकार ट्विटर से पूछेगी कि भारत के उपराष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक को बगैर सूचना के कैसे हटाया गया? यह भारत के संवैधानिक पद की अवमानना है।

इससे पहले मामले पर सफाई देते हुए ट्विटर ने कहा कि उनका अकाउंट जुलाई 2020 से सक्रिय नहीं था। इसलिए हमारी वेरिफिकेशन पॉलिसी के मुताबिक हम ऐसे अकाउंट को बिना किसी सूचना के अनवेरिफाई कर सकते हैं। फिलहाल नायडू के अकाउंट को फिर से वेरिफाइ कर दिया गया है।

See also  किरंदुल में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, सीएम ने फोन कर जाना हालचाल

RSS के नेताओं के अकाउंट भी हुए अनवेरिफाइड

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को भी ट्विटर ने अनवेरिफाई कर दिया। इनमें भागवत के अलावा अरुण कुमार, भैयाजी जोशी और सुरेश सोनी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। इस बीच भाजपा मुंबई के प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने ट्विटर की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे भारत के संविधान पर हमला बताया।

पिछले 11 महीने से कोई ट्वीट नहीं

उपराष्ट्रपति के पर्सनल अकाउंट को 13 लाख लोग फॉलो करते हैं। उनके ट्विटर अकाउंट से पिछले 11 महीने से कोई ट्वीट नहीं हुआ है। इस अकाउंट से 23 जुलाई 2020 को आखिरी बार ट्वीट किया गया था।

क्या होता है ब्लू टिक?

ट्विटर के मुताबिक, ब्लू वेरिफाइड बैज (ब्लू टिक) का मतलब होता है कि अकाउंट जनहित से जुड़ा और वास्तविक है। इस टिक को हासिल करने के लिए ट्विटर अकाउंट का सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। फिलहाल ट्विटर सरकारी कंपनियों, ब्रांड और नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन, समाचार संगठन और पत्रकार, मनोरंजन, स्पोर्ट्स एंड ई-स्पोर्ट्स, कार्यकर्ता, ऑर्गेनाइजर्स और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के खास अकाउंट्स को वैरिफाई करता है।

See also  दुनिया के सबसे फेमस YouTuber ने Elon Musk से पूछा, 'क्या में Twitter का CEO बन सकता हूं', मस्क ने दिया यह जवाब

ट्विटर कब हटाता है ब्लू टिक

ट्विटर की शर्तों के मुताबिक, यदि कोई अपने हैंडल का नाम बदलता है या फिर यूजर अपने अकाउंट को उस तरह से इस्तेमाल नहीं करता, जिसके आधार पर वेरिफाई किया गया था। इस स्थिति में ब्लू टिक यानी ब्लू वैरिफाइड बैज बिना किसी सूचना के हटाया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर