59 लाख नगदी
नक्सल प्रभावित इलाके में 59 लाख नगदी के साथ पकड़ाया बाइक सवार युवक

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक व्यक्ति के पास नोटों से भरा बैग मिला है। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बैग में मिले नोटों के जखीरे से इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर नोटों से भरे बैग के साथ पकड़ा गया व्यक्ति खुद को वन विभाग का कर्मचारी बता रहा है।

जानकारी के मुताबिक सुकमा के कांकेरलंका क्षेत्र में ये नोटों से भरा बैग मिला है। दरअसल, हर दिन कांकेरलंका के इलाके में चेकिंग चलता है, आज भी सीआरपीएफ की टीम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जवानों ने एक संदिग्ध बाइक को देखा, सीआरपीएफ के जवानों ने जब बाइक को रोककर तलाशी ली तो बैग नोटों से भरा हुआ था।

सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन ने चेकिंग के दौरान इस नोटों से भरे बैग को बरामद किया है। बैग में 59 लाख रूपये हैं। वहीं बैग ले जा रहा व्यक्ति खुद को वन विभाग का कर्मचारी बता रहा है। अब वनकर्मी के इतनी बड़ी रकम लेकर जाने की खबर पर हड़कंप मच गया है। दरअसल कांकेरलंका क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित है, जहां कई बड़े नक्सली लीडर्स का डेरा रहता है, ऐसे में पैसे को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है।

See also  Amazing Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ का रहस्यमयी गांव! यहां तिथि से एक हफ्ते पहले मनाए जाते हैं त्योहार, जानें सिरदार देव की अनकही कहानी...

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर