लॉकडाउन
राज्य में 15 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन, दुकानों को खोलने की छूट

टीआरपी डेस्क। प्रदेश सरकार ने सोमवार को कोरोना लॉकडाउन को 15 जून तक के लिए बढ़ा दिया है. मौजूदा कोरोनावायरस स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया. हालांकि सरकार ने फैसला किया है कि इस दौरान प्राइवेट ऑफिस और दुकानों को ढील दी जाएगी.

राज्य सरकार के अनुसार, दुकानों को शाम 6 बजे तक खोलने की अनुमति होगी और प्राइवेट ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करेंगे. इस बीच, नाइट कर्फ्यू रोजाना शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक चलेगा. वहीं वीकेंड लॉकडाउन पहले की ही तरह चलेगा.

अंतिम संस्कार और शादी समारोह में 20 लोगों के ही इकट्ठा होने की इजाजत दी गई है. रिक्रूटमेंट एग्जाम, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय इवेंट किए जा सकते हैं. जिम और रेस्तरां अभी भी बंद रहेंगे. लेकिन 15 जून के बाद से वह 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू किए जा सकते हैं. जिम और रेस्तरां के मालिकों और स्टाफ को सर्विस शुरू करने से पहले वैक्सीनेशन करवाने के निर्देश दिए गए हैं.

See also  छत्तीसगढ़ शासन ने सभी मनरेगा श्रमिकों को एकरूपता से मजदूरी भुगतान के लिए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को लिखा पत्र

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर