bilaspur-highcourt

बिलासपुर। टूलकिट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के विरुद्ध राजधानी के सिविल लाईंस थाने में दर्ज FIR के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट में याचिका पेश की गई है। डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा दोनों की ओर से पृथक याचिका अधिवक्ता विवेक शर्मा ने पेश की है।

याचिका में उच्च न्यायालय से यह कहा गया है कि, जिस टूल किट को लेकर अपराध दर्ज किया गया है, वह सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध था और याचिकाकर्ताओं ने पब्लिक डोमेन में मौजूद उस डिजिटल अभिलेख पर टिप्पणी की है। इस लिए उनके विरुद्ध कोई अभियोग नहीं बनता।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  टूलकिट को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में कराया एफआईआर, तो भाजपा की प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन की तैयारी