WHO विशेषज्ञ का दावा, डेल्टा प्लस वेरियंट में कम हो रहा वैक्सीन का असर

लंदन/नई दिल्ली। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ‘डेल्टा’ अब दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। ब्रिटेन समेत डेल्टा वेरिएंट को देखते हुए लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रहे हैं।

दरअसल, कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट भारत में देखा गया था, जिसने देश में बड़ी तबाही मचाई थी। डेल्टा वेरिएंट कोरोना संक्रमण के पहले स्वरूप से ज्यादा खतरनाक है और यह कोविड वैक्सीन के असर को कम कर देता है।

ब्रिटेन सरकार कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के मामलों में लगातार वृद्धि के बीच 21 जून के बाद सभी लॉकडाउन पाबंदियां चार सप्ताह तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

जिम्बाब्वे में कोविड-19 के डेल्टा संस्करण का पता लगाने के बाद हुरुंगवे और करिबा जिलों के लिए दो सप्ताह के स्थानीय लॉकडाउन लगा दिया है। सरकार ने कहा कि पिछले तीन दिनों में 40 से अधिक मामले दर्ज किए गए।

See also  Fastag New Rule: आज से बदल गया फास्टैग का यह नियम, देनें पड़ सकते हैं दोगुना टैक्स

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर