पीएल पुनिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने निगम मंडल की नियुक्तियों को लेकर कहा कि अभी प्रक्रिया चल रही है। आखिरी अनुमोदन के लिए उसे पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजा जाएगा। बता दें कि पुनिया 2 दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।

उनके साथ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव (Dr. Chandan Yadav) और नव नियुक्त प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का (Saptagiri Shankar Ulka) भी रायपुर पहुंचे हैं।

पीएल पुनिया ने संगठन के कामकाज को लेकर समीक्षा करने की बात कही है। बचे हुए निगम मंडलों में नियुक्ति के सवाल पर पीएल पुनिया ने कहा कि एक बैच की नियुक्ति हो चुकी है। बाकी की प्रक्रिया चल रही है, यहां से अंतिम रूप लेने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से अनुमोदन के लिए प्रक्रिया में लंबित है। उसमें समय लग रहा है, हालांकि जल्द नियुक्ति हो जाएगी।

वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं के नाराजगी के सवाल पर कहा, कार्यकर्ताओं के नाराजगी का प्रश्न ही नहीं है। उनके लिए गर्व की बात है कि उनकी सरकार है। छत्तीसगढ़ में इतना शानदार काम कर रही है। प्रदेश के हित में, गरीबों के हित में, किसानों के हित में नाराज होने का प्रश्न ही नहीं है।

See also  ऑटोप्सी में खुलासा- मरीज के फेफड़े को पत्थर की तरह कठोर बना देता है कोरोना वायरस
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर