इन जिलों में स्कूल हुए अनलॉक... DEO ने शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए किया कार्यों का बंटवारा, पढ़ें आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब स्कूलों को भी अनलॉक करने की तैयारी है। प्रदेश में अब तक आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में शिक्षकों को स्कूल आने का आदेश जारी कर दिया है। मुंगेली, बालोद, रायगढ़, महासमुंद जिलों में स्कूल खोलने का आदेश 15 जून को ही जारी कर दिया गया था, अब सरगुजा संभाग के सरगुजा और सूरजपुर में भी स्कूलों में शिक्षकों को आने का आदेश जारी कर दिया गया है।

सरगुजा जिले में शिक्षक व कर्मचारियों के लिए 17 बिंदुओं में कार्यों का बंटवारा भी किया गया है। जिनमें स्कूल की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के साथ-साथ एडमिशन, स्कूल ड्रेस व किताब वितरण सहित अन्य काम शामिल हैं।

वहीं सूरजपुर में जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शिक्षक स्कूल आयेंगे। डीईओ ने शिक्षकों के लिए कामों की बिंदुवार जानकारी भी दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 72 घंटे रहें सावधान! 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की भी आशंका