ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को सुशासन में दूसरा स्थान मिला है। वहीं, रायपुर देश के टॉप 10 रहने योग्य राजधानियों में 8वें स्थान पर है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 जारी किया गया है।

इस रिपोर्ट बताया गया है कि, राज्य की राजधानियाँ भारत के सबसे अधिक रहने योग्य शहरों में से हैं। ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 8वें सर्वश्रेष्ठ राजधानी में शामिल है।

इतना ही नहीं रायपुर गुड गवर्नेंस के टॉप शहरों में भी शामिल है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशासन में रायपुर देश की राजधानियों में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर भोपाल और दिल्ली को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स ये चार मापदंड निर्धारित करते हैं स्कोर

  • जीवन की गुणवत्ता
  • आर्थिक क्षमता
  • स्थिरता
  • नागरिकों की धारणा

शहरों की शासन रैंकिंग की गुणवत्ता के लिए, पाँच मापदंडों का उपयोग किया गया था, सेवाएं, वित्त, प्रौद्योगिकी, शहरी नियोजन और समग्र शासन।

See also  धान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वाला केन्द्र प्रभारी रामदास बंजारे गिरफ्तार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर