अब राजनेता नहीं बल्कि रोबोट करेंगे पार्टी का प्रचार, 2022 में बदल सकती है विधानसभा की चुनावी तस्वीर

टीआरपी डेस्क। कोरोना वायरस महामारी की घातक दूसरी लहर के चलते देश भर में अनलॉक की प्रक्रिया जारी है लेकिन कई जगहों पर सामूहिक सार्वजनिक सभाएं प्रतिबंधित हैं। ऐसे में तकनीक का सहारा लेकर अगले साल 2022 के विधानसभा चुनावों में ह्यूमनॉइड रोबोट्स से चुनाव प्रचार किया जा सकता है।

वनस्टैंड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने इस मकसद से ‘DOOT’ नामक एक ह्यूमनॉइड रोबोट को विकसित किया है, जो अलग-अलग आवाजों को पहचानने, चेहरे की पहचान करने और हावभावों को समझने की क्षमता रखता है।

इन 6 राज्यों में कैंपेन करते हुए दिख सकते हैं रोबोट

इन रोबोटों को अगले साल विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए देखा जा सकता है। कंपनी मानें तो इन रोबोट्स प्रचारकों को इस्तेमाल में लाए जाने को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बातचीत कर रहे हैं। 2022 में जिन राज्यों में चुनाव होंगे, उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गोवा और गुजरात शामिल हैं।

See also  अमित शाह द्वारा मंगला आरती के बाद अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

इस साल अप्रैल में तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में एक नवगठित राजनीतिक संगठन इंडिया मक्कल मुनेत्र काची (आईएमएमके) ने पहली बार चुनाव प्रचार के लिए एक ह्यूमनॉइड रोबोट की पेशकश की थी। ‘दूजी’ कहे जाने वाले इस चार फीट के रोबोट को पार्टी का सिंबल भी कहा जाता है। अब ‘दूत’ महामारी के बीच अपने संदेशों के साथ लोगों के एक सीमित समूह तक पहुंचकर राजनीतिक दलों की सेवा करने के लिए तैयार है।

कई फीचर्स हैं इस रोबोट में

वनस्टैंड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक कुमार कन्हैया सिंह कहते हैं, ” रोबोट ‘दूत’ के रोवर में एक बड़ा व्हीलबेस है, जिसमें ऑल-व्हील-ड्राइव गियरबॉक्स है, जो इसे खुरदरी सतहों पर भी आसानी से चलने में सक्षम बनाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड ह्यूमनॉइड रोबोट ‘दूत’ राजनेता की ओर से जनता को संबोधित करेगा। कंपनी की एक टीम द्वारा समय-समय पर प्रश्नों और इंटरैक्शन की समीक्षा की जाएगी, जिसके पास प्रत्येक समीक्षा के बाद अपडेट किए गए सामान्य प्रश्नों का उत्तर होगा।

See also  पूजा सिंघल के एक और IAS छवि रंजन पर ED का शिकंजा, करीबियों के ठिकानों पर भी रेड

‘दूत’ एक कस्टम-निर्मित सर्वो मोटर से लैस है, जो पूरे ऊपरी शरीर को आसानी से झुकने और उठाने में सक्षम बनाता है। ह्यूमनॉइड रोबोट ‘दूत’ 140 डिग्री की स्वतंत्रता के साथ खुद को मोड़ भी सकता है, जिससे यह ऐसा करने वाला देश का एकमात्र ह्यूमनॉइड बन जाता है। इस रोबोट में एचडी कैमरे उसके सिर में स्थित होते हैं जो ऑपरेटर को दर्शकों को देखने और उपस्थित लोगों को रिकॉर्ड करने में सक्षम बनाता है।

बहुत समय बचाएंगे ये रोबोट प्रचारक

सिंह ने कहा, चौथी पीढ़ी के सर्वो मोटर्स, स्वदेशी रूप से निर्मित हैं। ये मुश्किल से कोई शोर करते हैं और बिना किसी ब्रेकडाउन या सर्विसिंग की आवश्यकता के गर्म भारतीय परिस्थितियों में लंबे समय तक काम करने में सक्षम हैं। ह्यूमनॉइड औद्योगिक-ग्रेड घटकों के साथ एक एल्यूमीनियम फ्रेम पर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया, महामारी के कारण, राजनीतिक नेता अपनी पार्टी के कार्यकतार्ओं से भी नहीं मिल पा रहे हैं। ये रोबोट प्रचारक बहुत समय बचाएंगे क्योंकि एक ही समय में कई ह्यूमनॉइड कई जगहों पर जा सकते हैं।

See also  सीएम अरविंद केजरीवाल के दावे पर गृहमंत्री अमित शाह का पलटवार
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर