हत्या
BREAKING: जगदलपुर में अंडर कवर सैनिक की हत्या, धारदार हथियार से रेता गला

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के केशलूर इलाके में मंगलवार को पखनार बाजार में अंडर कवर सैनिक बुधराम की हत्या कर दी गई है। हालांकि यह हत्या नक्सलियों ने की है या किसी और ने? यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी लगते ही जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है।

यह भी पढ़ें: 11th Class of Admission in School : कोरोना काल के बीच 15 अगस्त तक होगा स्कूलों में एडमिशन, DPI ने जारी किया निर्देश, देखें आदेश

बताया जा रहा है कि पखनार बाजार में गांववालों की तरह दिख रहे 3-4 लोगों ने अंडर कवर सैनिक बुधराम की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी भाग गए हैं। वहीं, भरे बाजार में सैनिक की हत्या होने से बाजार में भगदड़ मच गई।

यह भी पढ़ें: मौत या शिकार: छत्तीसगढ़ में एक और हाथी की मौत, खेत के पास मिला शव

See also  छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगते ही एक्शन मोड पर प्रशासन! चौक-चौराहे से हटवा रही सरकारी पोस्टर और होर्डिंग

उधर, बस्तर IG सुंददराज पी ने जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक निजी काम से बाजार गया हुआ था, जिसकी हत्या की खबर मिली है। अभी घटना की तस्दीक की जा रही है। तस्दीक के बाद ही पता लग पाएगा कि नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है या नहीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर