बाबा रामदेव
image source : google

टीआरपी डेस्क। एलोपैथी को लेकर बाबा रामदेव की तरफ से दिए गए विवादित बयान का मामाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इंडियन मेडिलकल एसोसिएशन (IMA) और योग गुरू के बीच की लड़ाई अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। बाबा के खिलाफ इस टिप्पणी को लेकर विभिन्न राज्यों में शिकायत दर्ज हुई थी। रामदेव ने अब अपने खिलाफ दर्ज हुईं एफआईआर के विरोध में एक बड़ा कदम उठा लिया है। वह इन के विरोध में सीधे सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े: CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के इस 19 जिलों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी, बारिश समेत बिजली गिरने की संभावना

बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके अलग अलग राज्यों में दर्ज हुई एफआईआर की कार्रवाई में रोक लागने की मांग की है। रामदेव ने अपनी याचिका में आईएमए पटना और रायपुर में दर्ज एफआईआर की कार्रवाई पर रोक लगाने और इन्हें दिल्ली में स्थानान्तरित किए जानें की मांग की है।

See also  अपहृत जवान राकेश्वर सिंह से सीएम भूपेश ने की मुलाकात, कहा- हमने उसके परिवार के भरोसे को कायम रखा

एलोपैथिक दवाओं को लेकर गलत जानकारी फैलाने का आरोप

बता दें, पिछले दिनों ही छत्तीसगढ़ के रायपुर में योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। कोरोना के इलाज में दी जा रहीं एलोपैथिक दवाओं को लेकर गलत जानकारी फैलाने के आरोप में उन पर यह केस दर्ज किया गया था। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की छत्तीसगढ़ यूनिट ने एफआईआर कराई है।

यह भी पढ़े: सितंबर तक शुरू हो सकता है बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान- AIIMS डायरेक्टर डॉ. गुलेरिया

रायपुर के एसएसपी अजय यादव ने बताया था कि रामदेव के खिलाफ सेक्शन 188, 269 और 504 के तहत केस फाइल किया गया है। महामारी को लेकर लापरवाही बरतने अंशाति फैलाने के इरादे से अपमान करने जैसे आरोपों के तहत उनके खिलाफ केस फाइल हुआ है। आईएमए की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि रामदेव ने गलत जानकारी फैलाई है।

यह भी पढ़े: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम आ रहे हैं छत्तीसगढ़, जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की होगी कवायद

See also  खबर: विदेश से छत्तीसगढ़ लौटने वाले 80 से ज्यादा लोगों के मोबाइल बंद, थाने में FIR

डॉक्टरों का मजाक उड़ाने के आरोप में पटना में केस दर्ज

इससे पहले एलोपैथी के खिलाफ बोलने और डॉक्टरों का मजाक उड़ाने से संबंधित वीडियो वायरल करने के आरोप में बाबा रामदेव पर आईएमए ने पटना में केस दर्ज करवाया था। राजधानी के पत्रकार नगर थाने में केस नंबर 317/21 के तहत बाबा रामदेव पर 186/188/269/270/336/420/499/504/505 आईपीसी, 51, 52, 54 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 और 3 एपेडेमिक डिजीज एक्ट के तहत एफआईआर की गई।

यह भी पढ़े: Zycov-D: कोवीशील्ड, कोवैक्सिन और स्पुतनिक के बाद चौथे वैक्सीन की तैयारी में भारत, जानें क्या है इसकी खासियत, कैसे काम करती है ये वैक्सीन

आईएमए के डॉ. सुनील कुमार का आरोप है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बाबा रामदेव ने आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और पद्धति के प्रति आम लोगों के मन में भ्रम पैदा किया। उसके प्रति अविश्वास बढ़ाया, जिससे डॉक्टरों की भावनाएं आहत हुईं। आरोप है कि बाबा के कारण काफी संख्या में लोगों की कोरोना से मौत हुई।

See also  छत्तीसगढ़ बीजेपी जिला अध्यक्षों और प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी, देखें लिस्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर