सड़क हादसा
सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से मारी बाइक को टक्कर

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: बिग एक्शन: विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी की 9371 करोड़ की संपत्ति सरकारी बैंकों को ट्रांसफर

जानकारी के मुताबिक, कंछौड़ गांव निवासी राजकुमार यादव और तिलकधारी यादव केल्हारी गांव की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम डूगला के पास सामने से आ रही बिना नंबर की तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। बताया जा रहा है कि सिर पर चोट लगने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला।

See also  IED Blast : नक्सलियों द्वारा लगाए IED बम की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर