दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई हैं। दरअसल बारसूर थाना क्षेत्र के जंगल में IED विस्फोट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घटना की सुचना मिलने के बाद जवान मौके पर पहुंच गए हैं और जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बारसूर थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED बम लगाया गया था। वहीं लकड़ी बीनने जंगल गया ग्रामीण उस IED बम की चपेट में आ गया और ब्लास्ट में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जवान मौके पर पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

See also  IED Blast : गृहमंत्री के दौरे से पहले बस्तर में नक्सली हमले, IED ब्लास्ट में दो जवान घायल