सवा करोड़ के टेंडर को लेकर नगर पालिका में हुआ जमकर बवाल... चले लात-घूंसे

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित दीपका नगर पालिका में सवा करोड़ के टेंडर को लेकर शुक्रवार को बवाल हो गया। नगर पालिका के गेट पर ही कांग्रेस की पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान के पति जगदीश सिंह और भाजपा के नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव के बीच मारपीट हो गई।

दोनों के बाद कुर्सियां, लात-घूंसे सब चले। किसी तरह मामला शांत हुआ तो दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। आरोप है कि पालिक अध्यक्ष के संतोषी दीवान के पति जगदीश सिंह समर्थकों के साथ गेट पर खड़े हो गए और ठेकेदारों को अंदर जाने से रोकने लगे।

आरोप है कि पालिक अध्यक्ष के संतोषी दीवान के पति जगदीश सिंह समर्थकों के साथ गेट पर खड़े हो गए और ठेकेदारों को अंदर जाने से रोकने लगे।

दरअसल, नगर पालिका के अलग-अलग 15 कार्यों के लिए करीब सवा करोड़ रुपए के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसी के लिए शुक्रवार को फॉर्म लेने की अंतिम तारीख थी। आरोप है कि पालिक अध्यक्ष के संतोषी दीवान के पति जगदीश सिंह समर्थकों के साथ गेट पर खड़े हो गए और ठेकेदारों को अंदर जाने से रोकने लगे। इसकी जानकारी जब नेता प्रतिपक्ष और भाजयुमो जिला महामंत्री अनूप यादव वहां पहुंच गए। उन्होंने ठेकेदारों को रोके जाने का विरोध किया।

आरोप है कि इसी बीच जगदीश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव को तमाचा जड़ दिया। इसके चलते उनके कान से खून बहने लगा। इसके बाद दोनों ओर के समर्थक गाली-गलौज करते हुए भिड़ गए।

आरोप है कि इसी बीच जगदीश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव को तमाचा जड़ दिया। इसके बाद दोनों ओर के समर्थक गाली-गलौज करते हुए भिड़ गए। नेता प्रतिपक्ष ने भी जगदीश सिंह को थप्पड़ मारे। दोनों ओर से लात-घूंसे और कुर्सियां चलने लगीं। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। फिर किसी तरह अन्य लोगों ने शांत कराया। हंगामे के बाद मामला थाने पहुंच गया है।

हंगामे के बाद दोनों पक्ष दीपका थाने पहुंचे हुए हैं। वहां भी उनमें विवाद जारी है। थाने में ही दोनों पक्ष एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दे रहे हैं।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  Naxalites Surrender : विजयादशमी पर 103 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता! मुख्यमंत्री ने की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा…