कोरोना वैक्सीन
image source : google

टीआरपी डेस्क। देश में तेजी से चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के बीच कोरोना वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने अचानक से यू-टर्न ले लिया है। मई में जब देश भर में वैक्सीन की किल्लत सामने आई थी तब सरकार ने दावा किया था कि 31 दिसंबर तक देश को 216 करोड़ से ज्यादा डोज मिल जाएंगी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में केंद्र ने बताया कि दिसंबर तक उसे सिर्फ 135 करोड़ डोज ही मिलेंगे यानि कि सरकार ने 81 करोड़ डोज की कमी कर दी है।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में TET का प्रमाणपत्र अब होगा आजीवन मान्य, 90 हजार से अधिक लोगों को होगा फायदा

बता दें, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर जानकारी दी कि देश में अगस्त-दिसंबर 2021 तक कोरोना वैक्सीन की 135 करोड़ खुराकें उपलब्ध होंगी। कोरोना मैनेजमेंट के मामले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में कहा है, दिसंबर 2021 तक हर व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाने का लक्ष्य है। वहीं अपनी वैक्सीन नीति का बचाव करते हुए केंद्र ने कहा है कि राज्यों की आग्रह पर ही उन्हें सीधे कंपनियों से वैक्सीन खरीदने का मौका दिया गया था।

See also  छत्तीसगढ़ में मौसम का हालः: उत्तर सरगुजा के बलरामपुर में शीतलहर, रायपुर समेत कई जिलों में 5 डिग्री तक गिरा पारा, और बढ़ेगी ठंड

केंद्र सरकार का टारगेट, दिसंबर तक हर व्यक्ति को वैक्सीन

सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लेते हुए सरकार से पूछा था कि कोरोना के रोकथाम के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है। इसके जवाब में केंद्र सरकार ने कहा कि कोरोना के हालात लगातार बदल रहे हैं और सरकार हालात के मुताबिक स्ट्रेटजी बना कर काम कर रही है। केंद्र ने कहा कि सरकार का टारगेट है कि दिसंबर 2021 तक हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लग जाए।

यह भी पढ़े: कार की सीट के पीछे बने चेम्बर में छिपा कर ले जा रहे थे नगदी, महासमुंद पुलिस ने जब्त किए 37 लाख 28 हजार रूपये

सरकार के मुताबिक 18 साल से ऊपर के लगभग 93-94 करोड़ लोग हैं जिनको वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए 186 से 188 करोड़ वैक्सीन डोज की जरूरत होगी। केंद्र सरकार ने हलफ़नामे में कहा कि इतिहास में सबसे बड़ी टीकाकरण अभियान पूरे जोरों पर चल रहा है और देश के रिमोट एरिया तक भी पहुंच रही है।

See also  व्यापारियों ने अमेजन एवं फ्लिप्कार्ट जैसी ई – कॉमर्स कंपनियों का किया पुतला दहन : कैट ने केंद्र सरकार का जताया विरोध

75 फीसदी टीका भारत सरकार द्वारा मुफ्त

केंद्र सरकार ने आगे कहा कि टीकाकरण तक पहुंचने के लिए डिजिटल विभाजन कोई बाधा नहीं है। हलफनामे में कहा गया है कि देश के 74 फीसदी टीका केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं। केंद्र सरकार के हलफनामे में कहा गया है कि 75 फीसदी टीका भारत सरकार द्वारा मुफ्त में लगाया जा रहा है, जबकि 25% टीका ही प्राइवेट अस्पताल में उपलब्ध होगा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका पर जवाब देते हुए केंद्र द्वारा कहा गया है जल्द ही बच्चों के लिए भी कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता होगी।

यह भी पढ़े: प्रदेश में एक ही दिन में लगा रिकॉर्ड 3.50 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका

दिसंबर तक देश में 135 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध

वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए केंद्र सरकार ने हलफनामे में बताया अगस्त से दिसंबर 2021 तक देश 135 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध होगी, जिसमें कोविडशील्ड की 50 करोड़ डोज, कोवैक्सीन की 40 करोड़ डोज, बॉयोलोजिकल E की 30 करोड़, zydus cadila 5 की करोड़, स्पुतनिक V की 30 करोड़ वैक्सीन डोज उपलब्ध होंगे।

See also  Vice President Election: कुछ ही देर में शुरू होगा उप राष्ट्रपति के लिए मतदान, जगदीप और मार्गरेट के बीच टक्कर, देर शाम तक आएगा रिजल्ट

2 से 18 साल के बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल शुरू

कोरोना की तीसरी लहर का बच्चों पर प्रभाव पड़ेगा इन बातों को ध्यान में रखते हुए क्या तैयारियां की जा रही है। इस पर केंद्र सरकार ने कहा कि भविष्य में कोरोना महामारी से बच्चों को बचाने के लिए भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन का 2 से 18 साल के बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो गया है। इसके साथ ही Zydus Cadila वैक्सीन का 12 से 18 वर्ष के बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल पूरा हो गया है। भविष्य में यह वैक्सीन 12 से 18 बच्चों के लिए उपलब्ध होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर