महिला शिक्षिका से पार्टी में बकरा भात मांगना पड़ा महंगा... 24 घंटे के अंदर शिक्षा विभाग का बाबू हुआ निलंबित

टीआरपी डेस्क। महिला शिक्षिका से पार्टी में बकरा भात की मांग करना कसडोल के शिक्षा विभाग के बाबू हरीश पारेश्वर को भारी पड़ गया। आनन-फानन में 24 घंटे के अंदर ही निर्णय लेते हुए आज यह कार्रवाई की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने लिपिक हरीश पारेश्वर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि बलौदाबाजार जिले के कसडोल ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बया में पदस्थ व्याख्याता रीना ठाकुर को बीते 8 माह से वेतन नहीं मिला है और इसके पीछे की वजह यह है कि उन्होंने भ्रष्ट बाबू को रिश्वत देने से इनकार कर दिया था।

जिसके बाद डीडीओ प्राचार्य आर आर जगत और लिपिक हरीश पारेश्वर ने महिला की राह मुश्किल बना दी और उन्हें अलग-अलग कारणों से वेतन देने से इनकार कर रहे थे।

See also  शिक्षा विभाग में पोस्टिंग संशोधन घोटाला : तबादलों को निरस्त करने की नोट शीट समन्वय समिति के सुपुर्द

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर