जीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड विनोद की मौत, पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, 1 जवान घायल
जीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड विनोद की मौत, पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, 1 जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली जिले बीजापुर के बलगम में हुए जबरदस्ती नक्सली हमला हुआ। पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गए हैं। हमले के दौरान हमले के मास्टरमाइंड कमांडर विनोद की मौत हो गई है।

गौरतलब है कि गलगम से गोलियों की आवाजें गांवों तक सुनाई दे रही हैं। उसूर थाने इलाके की इस घटना में तीन नक्सलियों के मारे जाने के साथ एक जवान घायल हो गया।

घायल जवान को अस्पताल ले जाने की कवायद चल रही है। मुठभेड़ अब भी जारी है। एसपी कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है।

जीरम हमले का मास्टरमाइंड की मौत

जीरम घाटी नक्सली हमले का मास्टरमाइंड नक्सली कमांडर विनोद की मौत हो गई है। नक्सली कमांडर विनोद कुछ समय से बीमार चल रहा था।

कोरोना के भी संक्रमण होने की आशंका जताई जा रही है। जंगल में ही विनोद का इलाज चल रहा था। तेलंगाना के कोत्तागुड़म एसपी सुनील दत्त ने इसकी पुष्टि की है।

See also  CG Crime: भिलाई में सुबह-सुबह मर्डर, हंसी-मजाक में युवकों ने दोस्त को ही मारा डाला

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर