प्रियंका गांधी मिशन-2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संभालेंगे यूपी की जिम्मेदारी

रायपुर। प्रियंका गांधी मिशन 2022 के लिए जुट गई हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा सकते हैं। इन दिनों प्रियंका गांधी की नजर उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की ओर है। इसके लिए कांग्रेस टीम के गठन में जुट गई है।

माना जा रहा है कि इस टीम में भूपेश बघेल राष्ट्रीय राजनीति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। उन्हें हाल ही में असम विधानसभा चुनाव की कमान सौंपी गई थी। हालांकि कांग्रेस वहां जीत हासिल नहीं कर सकी मगर पर्टी पहले की अपेक्षा काफी मजबूत स्थिति में रही।

अब जानकारी आ रही है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान भी बघेल को सौंपी जा सकती है। प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की बागडोर कांग्रेस बघेल को सौंप सकती है।

See also  छत्तीसगढ़ में बाढ़ का खतरा बढ़ा: 9 जिलों में अलर्ट, दंतेवाड़ा में नाव पलटी, बालोद-कवर्धा में हालात बिगड़े

दरअसल कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ओबीसी कार्ड खेलना चाहती है। उत्तर प्रदेश में एक बड़ी आबादी OBC की है। साथ ही उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद अपनी पकड़ मजबूत की है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के अनुभव का लाभ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा। जिनका कहीं ना कहीं सरकार बनने में बहुत बड़ा योगदान मिल सकता है।

भूपेश बघेल के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को राष्ट्रीय सचिव बनाकर मार्च के महीने में ही यूपी में प्रियंका गांधी की टीम में शामिल किया है। राजेश तिवारी की अगुवाई में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता यूपी में बूथ स्तर पर मैनेजमेंट में जुट गए हैं। इतना ही नहीं हाल ही में छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षकों के एक दल ने यूपी के पूर्वांचल इलाके के कई विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर