सूरत से डकैती कर भागने वाले 7 आरोपियों को RPF रायपुर ने किया गिरफ्तार, नगद समेत सोने का आभूषण बरामद
सूरत से डकैती कर भागने वाले 7 आरोपियों को RPF रायपुर ने किया गिरफ्तार, नगद समेत सोने का आभूषण बरामद

रायपुर। गुजरात के सूरत सिटी में डकैती की घटना को अंजाम देकर भाग रहे 7 आरोपियों को रायपुर के रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि RPF की टीम ने आरोपियों को सूरत-पूरी स्पेशल ट्रेन से भागते हुए महासमुंद में धर दबोचा है। उन आरोपियों को अधिकारियो ने सूरत क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से नगद 66500 रुपए, डेढ तोला सोने का आभूषण कान का टॉप 2 जोड़ी, 1 जोड़ी कान का झुमका, 1 मंगल सूत्र,2 चांदी की माला, 1 चांदी की चेन, 1 चांदी का हाथ का कड़ा और 9 विभिन्न कंपनी के मोबाइल, इस्तेमाली कपड़े बरामद किये है।

आरोपियों की पहचान

मिली जानकरी के अनुसार आरपीएफ रायपुर के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी मूलत: ओडिशा के निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में जिला सूरत गुजरात में रह रहे थे। पकड़ाए गए आरोपियों में राजेश पटनायक (23 वर्ष), बसंत प्रधान (21 वर्ष), कुनाण गउड़ (19 वर्ष),रूचित उर्फ गणेश बेहरा (24 वर्ष),चरण गउड़ (19 वर्ष),शिवराम उर्फ शिवा स्वाई (22 वर्ष) और मीतन बिसोई (24 वर्ष) शामिल हैं।

See also  Stone Pelting In Vande Bharat Express - RPF ने दर्ज किया अपराध, ट्रैक के करीब रहने वालों को समझाईश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर