सड़क हादसा: BJP महिला प्रदेश अध्यक्ष की कार और बाइक के बीच हुई टक्कर, 3 लोग घायल
सड़क हादसा: BJP महिला प्रदेश अध्यक्ष की कार और बाइक के बीच हुई टक्कर, 3 लोग घायल

धमतरी। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष की कार और बाइक सवार तीन युवक में जोरदार टक्कर हो गई है। घटना के दौरान बाइक सवार तीनों युवक हादसे के शिकार हो गए। जिसके बाद घायलों को 108 से अस्पताल पहुँचाया गया। जिनका इलाज अभी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार आज शालिनी राजपूत अपनी कार में सवार होकर कांकेर से नगरी के लिए निकली थी। इस दौरान नगरी रेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने निकली थी, तभी बिड़गुड़ी के पास सामने से आ रही बाइक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे के दौरान एक बाइक पर तीन युवक सवार थे, तीनों टक्कर के बाद बाइक से सड़क पर जा गिरे। घटना में बाइक सवार एक युवक का पैर टूट गया, जबकि अन्य दो युवक घायल हो गए। साथ ही इस हादसे में बाइक और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद एम्बुलेंस की मदद से दो को नगरी अस्पताल और एक को धमतरी रिफर किया गया।

See also  Baloda Bazar Accident : बलौदा बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप के टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर