पेगासस मामला: राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा कहा- मेरा फोन टैप किया गया
Image Source : Google

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस के सांसदों ने पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग करके राहुल गांधी समेत कई प्रमुख व्यक्तियों की कथित तौर पर जासूसी किए जाने के मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग करते हुए संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के साथ केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

यह भी पढ़े: पेगासस की सूची में अनिल अंबानी और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा के भी नाम

पेगासस एक हथियार है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस एक हथियार है और इजरायली सरकार भी इसे हथियार ही मानती है। उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल आतंकवादियों और अपराधियों के खिलाफ किया जाता है लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने इस हथियार को हिंदुस्तान की संस्थाओं और लोकतंत्र के खिलाफ प्रयोग किया है।

साथ ही राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि “मेरा फोन टैप किया गया है। यह सिर्फ मेरी निजता का मामला नहीं है, जनता की आवाज पर आक्रमण है। सुप्रीम कोर्ट और राफेल की जांच को रोकने के लिए पेगासस का प्रयोग किया गया। गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और नरेंद्र मोदी पर न्यायिक जांच होनी चाहिए क्योंकि इसका ऑथराइजेशन पीएम और गृहमंत्री ही कर सकते हैं।”

कांग्रेस के सांसदों का प्रदर्शन 

वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वो सभी चीजों को दबाना चाहते हैं और अलोकतांत्रिक तरीके से चलाना चाहते हैं। साथ ही कहा कि लोकतंत्र में चर्चा होती है फिर लोग बोलते हैं। सदस्यों का सुनकर उसके बाद अगर वो कोई स्टेटमेंट देते तो उसका कोई मूल्य है।

See also  गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में NCB आज 30 हजार किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट करेगी

यह भी पढ़े: बड़ी खबर: पेगासस स्पाइवेयर से जासूसी के कारण गिरी थी कर्नाटक में कांग्रेस-JDS की सरकार? सूची में कई नेताओं के नाम होने का दावा

साथ ही लोकसभा और राज्यसभा के कई कांग्रेस सदस्यों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस के कई अन्य सांसद इस मौके पर मौजूद थे।

यह भी पढ़े: इजराइली स्पायवेयर पेगासस से भारत के 40 से ज्यादा पत्रकारों की जासूसी का दावा

गौरतलब है कि मीडिया संस्थानों के अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ ने दावा किया है कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के जासूसी सॉफ्टवेयर के जरिए भारत के कुछ रसूखदार लोगों सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर, हो सकता है कि हैक किए गए हों।

See also  राज्यपाल ने किया 15 मार्च को नई विधानसभा बुलाने का आह्वान, नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर