Crime News in Bilaspur:
सरकंडा क्षेत्र की रहने वाले 18 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र की रहने वाले 18 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है।

पीड़ित युवती ने बताया कि जरहाभाठ में रहने वाले मनोज डूमया से उसकी इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम में दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह युवक मिलने-जुलने लगी। इसका फायदा उठाते हुए युवक ने उसे शादी का झांसा दिया था। युवक की बातों में आकर वह उसके साथ जरहाभाठा में जाकर रहने लगी।

 यह भी पढ़ें :- अब कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की हुई मांग, प्रदेश सचिव ने लिखा सोनिया गांधी को खत कहा-पार्टी की गरिमा को किया धूमिल

यहां युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। दो महीने साथ रखने के बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़ित युवती ने घर आकर इसकी जानकारी अपने पिता को दी। उसके बाद सरकंडा थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  लेखपाल को गबन और रिश्वतखोरी के मामले में कलेक्टर ने किया निलंबित, बिना खरीदी के शासकीय राशि का किया बंदरबांट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर