IND vs SL: हार्दिक पंड्या, पृथ्‍वी शॉ समेत 9 खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर!
Image Source- Google

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच दूसरा टी20 मैच बुधवार को खेला जाएगा। हालांकि पहले यह मुकाबला 27 जुलाई मंगलवार को खेला जाना था, मगर भारतीय खेमे से क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे स्‍थगित कर दिया गया। अब दूसरा टी20 मैच बुधवार को और तीसरा मैच गुरुवार को खेला जाएगा। हालांकि इस मुकाबले में 7 भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।

छोटे भाई हार्दिक पांड्या समेत पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, देवदत्त पडीक्कल और कृष्णप्पा गौतम को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। यह सभी खिलाड़ी अगले दो मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

सभी की पहली रिपोर्ट नेगेटिव

हलाांकि अच्‍छी खबर यह है कि क्रुणाल के सबसे करीबी संपर्क वाले सभी 8 लोगों की पहली कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सूत्र के अनुसार दोनों टीमों के खिलाड़ियों का बुधवार को फिर से टेस्‍ट होगा। सूत्र के अनुसार कुछ क्रिकेटर्स पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं और वह सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड स्थिति पर नजर रखे हुए है।

See also  IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, कप्तान हार्दिक पांड्या का पहले गेंदबाजी का फैसला; केकेआर करेगी बैटिंग

श्रीलंका के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत क्रुणाल 30 जुलाई को भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ स्वदेश लौट नहीं सकेंगे। उन्हें अनिवार्य आइसोलेशन पीरियड पूरा करने के बाद नेगेटिव आरटी पीसीआर का इंतजार करना होगा। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुआई में भारत ने पहला मुकाबला 38 रन से जीता था और अब उसकी नजर मैच होने पर सीरीज पर कब्‍जा जमाने की होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर