मौका: Paytm 20,000 सेल्स एग्जीक्यूटिव की करेगा भर्ती, 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली। (Paytm) डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन मुहैया कराने वाली देश की बड़ी कंपनी पेटीएम (Paytm) कारोबार बढ़ाने के लिए 20,000 फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव (Field Sales Executive -FSE) की नियुक्ति करने जा रही है।

Paytm अपने IPO से पहले यह नियुक्ति करने की तैयारी कर रही है। फिनटेक कारोबार करने वाली पेटीएम (Paytm) अपने प्रतिद्वंद्वियों से मिल रहे जोरदार कॉम्पटिशन की वजह से यह कदम उठाने जा रही है। भारत में फोन पे (Phonepe) और गूगल पे (Google Pay) जैसी कंपनियां पेटीएम को कड़ी चुनौती दे रही हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पेटीएम के ये फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव कारोबारियों को डिजिटल पेमेंट के बारे में ट्रेनिंग देंगे। इसके साथ ही यूजर्स को भी डिजिटल सेवाओं के बारे में ट्रेनिंग देंगे और ये कंपनी के कई डिजिटल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देंगे।

सैलरी

नई नियुक्ति वाले युवाओं को हर महीने 35,000 रुपए तक कमाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कमीशन भी शामिल है।

See also  अब क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में रकम ऐड करना हुआ महंगा, देना होगा 2 पर्सेंट चार्ज

काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेटीएम के फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। जिसमें पेटीएम ऑल-इन वन QR कोड, पेटीएम ऑल इन वन पीओएस मशीन, पेटीएम साउंड बॉक्स और कंपनी के इको सिस्टम में शामिल अन्य प्रोडक्ट शामिल हैं। इसके अलावा पेटीएम वॉलेट, UPI, पेटीएम पोस्टपेड, मर्चेंट लोन और इंश्योरेंस प्रोडक्ट आदि भी नए युवाओं से प्रमोट कराए जाएंगे।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र कम से कम 18 साल हो और कक्षा 10 या 12 पास है या स्नातक हो। अप्लाई कर सकता है। इसके लिए कैंडिडेट के पास स्मार्ट फोन होना जरूरी है और वो पेटीएम के जरिए अप्लाई कर सकता है। इसमें दोपहिया वाहन रखने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसे यात्रा करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो साथ ही उसे सेल्स का पहले से थोड़ा बहुत अनुभव हो। कैंडिडेट को स्थानीय भाषा और क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।

See also  Breaking News: भोरमदेव अभ्यारण्य बनेगा टाइगर रिजर्व

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर.