देश की आजादी पर समर्पित रहेगीं ये फिल्में, अगस्त में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फ़िल्मों की होगी झमाझम बारिश

मुंबई। देश के कई राज्यों में सिनेमाहॉल भले ही खुल गए हैं, लेकिन बड़ी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज हो रही है। अगस्त में सिर्फ़ अक्षय कुमार की फ़िल्म बेलबॉटम के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने का एलान हुआ है। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज़ और फ़िल्मों की झमाझम बरसात होने वाली है। वहीं, अगस्त के महीने में आजादी के 74वीं वर्षगांठ के मौके पर देशभक्ति से भरी कई फिल्में रिलीज हो रही है। इसके अलावा बिग बॉस का 15वां सीजन भी धूम मचाने के लिए तैयार है।

वायुसेना की जाबांजी को दिखाया

कई छोटी-बड़ी फ़िल्में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम की जाने वाली हैं। यह महीना आज़ादी का जश्न मनाने का भी है, इसलिए तमाम रंगों के बीच देशभक्ति के रंग भी बिखरे हुए नज़र आएंगे। इस मौके पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया और अमेजन प्राइम पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्में 12 अगस्त को रिलीज होगी। भुज द प्राइड ऑफ इंडिया 1971 भारत-पाक युद्ध में भारतीय वायुसेना की जाबांजी को दिखाया गया है। वहीं, शेरशाह साल 1999 कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है।

See also  टूलकिट मामले में दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने न्यायालय की शरण लेंगे डॉ रमन

अहम किरदारों में दिखायी देंगे ये सभी अभिनेता

शेरशाह के एक दिन बाद 13 अगस्त को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केल्कर, प्रणीता सुभाष और नोरा फतेही अहम किरदारों में दिखायी देंगे। यह फ़िल्म भारत-पाक के बीच हुए युद्ध के दौरान भुज में हवाई पट्टी का निर्माण करने की अहम घटना पर बनी है, जिसमें पास के गांव की कई महिलाओं ने रातोंरात हवाई पट्टी का निर्माण किया था, ताकि भारतीय वायु सेना का विमान उतर सकें और उड़ान भर सकें।

रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज

BalconyBuddies
एमएक्स प्लेयर पर पहली अगस्त को फ्रेंडशिप डे के मौक़े पर बालकनी बडीज़ रिलीज़ हो रही है।

 

एमएक्स प्लेयर पर पहली अगस्त को फ्रेंडशिप डे के मौक़े पर बालकनी बडीज़ रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म में अमोल पाराशर और आएशा अहमद मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म आमने-सामने रहने वाले दो अजनबियों के बारे में हैं, जो एक-दूसरे को देखते-देखते दोस्त बन जाते हैं। 6 अगस्त को ज़ी5 पर थ्रिलर फ़िल्म डायल 100 रिलीज़ हो रही है। रेंसिल डिसिल्वा निर्देशित फ़िल्म में मनोज बाजपेयी, नीना गुप्ता और साक्षी तंवर मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। फ़िल्म में एक रात की कहानी दिखायी गयी है। मनोज बाजपेयी पुलिस इमरजेंसी कॉल सेंटर के कर्मचारी की भूमिका में हैं, जबकि नीना गुप्ता ग्रे शेड कैरेक्टर निभा रही हैं।

See also  Cyber Crime : पैसे डबल करने के लालच में लड़की ने गवाए हजारों रूपए, दूसरे युवक से बजाज फायनेंस से बोल रहे कहकर ठग लिए 4 लाख

कामयाब फ़िल्मों में शामिल ये फिल्म

Hollywood film Godzilla vs Kong
हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला वर्सेज किंग कॉन्ग रिलीज होगी

इसके अलावा 14 अगस्त को अमेजन प्राइम पर हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला वर्सेज किंग कॉन्ग रिलीज होगी। यह फ़िल्म अंग्रेज़ी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी स्ट्रीम होगी। सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी फ़िल्म पैनडेमिक की सबसे कामयाब फ़िल्मों में शामिल है।वही 20 अगस्त 2021 को नेटफ्लिक्स पर स्टैंड अप कॉमेडी शो कॉमेडी प्रीमियर लीग रिलीज होगा। इसमें कई स्टैंड अप कॉमेडियन्स दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। Mx Player पर बालकनी बडीज रिलीज हो रही है।

आठ अगस्त को रिलीज होगा बिग बॉस 15

Bigg Boss 15
बिग बॉस का 15वां सीजन इस बार टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा

बिग बॉस का 15वां सीजन इस बार टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। बिग बॉस 15 वूट पर आठ अगस्त से रिलीज होगा। इसे सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर होस्ट करेंगे। मेकर्स ने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें कुछ जैकेट हैंगर पर लगी दिखाई दे रही हैं। ट्वीट में लिखा है, ‘वो बिग बॉस का ओटीटी हाउस टेकओवर करने के लिए तैयार हैं।

See also  बड़ी उपलब्धिः छत्तीसगढ़ में बने बायो फ्यूल के दम पर वायुसेना के विमान ने भरी पहली उड़ान, रचा इतिहास

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर