सावधान! शहर में घूम रहा है शातिर स्कूटी चोर... देखें किस तरह हो सकती है आपके भी वाहन की चोरी

रायपुर। राजधानी में एक शातिर स्कूटी चोर घूम रहा है जो देर रात पलक झपकते ही वाहन को लेकर फरार हो जाता है। टीआरपी के एक पाठक ने हमें एक वीडियो भेजा है जिसमें देखा जा सकता है कि यह चोर किस तरह से वाहन की चोरी करता है। उनका कहना है कि उनके क्षेत्र में एक माह में 3 वाहन पार हो चुके हैं।

देखें किस तरह हो सकती है आपके वाहन की चोरी

पाठक का कहना है कि उन्होंने इस चोरी की शिकायत कई बार की है। पाठक के अनुसार यह वीडियो छोटापारा मस्जिद के पीछे स्थित उनके घर का है। उनका कहना है इन दिनों शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। उनमे पुलिस का भी डर नहीं रह गया है। जिसके कारण चोर आए दिन चोरी के वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

See also  पिछले तीन साल के दौरान अंबेडकर अस्पताल में हुई 22 हजार मरीजों की मृत्यु!
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर