ब्लूटूथ Earphone फटने से युवक की मौत, चार्जिंग पर लगाकर कर रहा था पढ़ाई

टीआरपी न्यूज। चार्ज करने के दौरान ब्लूटूथ हेडफोन में धमाका होने के कारण एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। हादसा राजस्थान के जयपुर जिले में चौमूं कस्बे के उदयपुरिया गांव में हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार 28 साल का युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। राकेश कुमार नागर घर में ब्लूटूथ हेडफोन लगाकर बैठा था और उसे चार्ज करने वाले प्लग से जोड़ रखा था।

गोविंदगढ़ पुलिस के अनुसार अचानक हेडफोन में धमाका हुआ और युवक अचेत हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिद्धिविनायक अस्पताल के डॉ. एलएन रूंडला ने कहा कि युवक को अचेत अवस्था में लाया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार युवक की मौत संभवत: ह्रदय गति रुकने से हुई। पुलिस के अनुसार राकेश की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी।

See also  COVID-19 in India: एक दिन में 200 नए कोरोना मरीज; एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार के करीब

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर