राजस्थान के बाड़मेर में क्रैश हुआ वायुसेना का मिग 21 बायसन, रुटीन उड़ान के दौरान हुआ हादसा

टीआरपी डेस्क। राजस्थान के बाड़मेर में एयरफोर्स का मिग 21 फाइटर जेट क्रैश हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मिग 21 बायसन अपनी रुटीन उड़ान पर था। बाड़मेर में इसके गिरने के बाद पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एयरफोर्स ने इन्क्वायरी के लिए टीम बना दी है, वहीं स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

हादसा बुधवार शाम करीब 5:30 बजे ग्राम पंचायत भूरटिया के मातासर गांव में हुआ। मिग क्रेश होने के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  आज रायपुर आ सकते हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान में कोयला संकट समेत कई मुद्दों को लेकर सीएम बघेल से करेंगे मुलाक़ात