कवर्धा राजपरिवार की राजमाता के भांजे की हत्या, खून से लथपथ शव बेड पर मिला

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में घर में घुसकर राजपरिवार के सदस्य की हत्या कर दी गई। युवक का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद सारा सामान खेत में बिखरा मिला है। आशंका है कि चोरी की नीयत से हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि मारा गया युवक राजमाता का भांजा था। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक विश्वनाथ राजमाता शशि प्रभा का भांजा लगता था। वह करीब 10 साल से ग्राम इंदौरी में रहकर राजमाता की खेती-बाड़ी से जुड़े काम देखता था। रात को खेत में ही बने फार्म हाउस के कमरे में अकेले रहता था। सुबह जब ग्रामीण खेत में पहुंचे तो फार्म हाउस के कमरे में खून से लथपथ उनका शव पड़ा देखा। इसके बाद राजपरिवार को इसकी सूचना दी गई।

सिर पर धारदार हथियार से वार करने की आशंका

ग्रामीणों की सूचना के बाद राजा योगेश्वर राज सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि सिर पर गंभीर चोट के निशान है। आशंका है कि किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस को कमरे और खेत में सामान भी बिखरा मिला है। ऐसे में अंदेशा है कि चोरी की नीयत से हत्या की गई। हालांकि, राजपरिवार से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस फिलहाल कुछ बोल नहीं रही है।

See also  जिस गांव में जिंदल के प्लांट का होना है विस्तार.. वहां से दो बसों में भरकर ग्रामीणों को भेजा गया पुरी के पर्यटन के लिए.. फिर भी नहीं रुका प्रस्तावित प्लांट का विरोध...

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर