दिलीप कुमार के गम में बिगड़ी सायरा बानो की तबीयत... आईसीयू में किया गया शिफ्ट
दिलीप कुमार के गम में बिगड़ी सायरा बानो की तबीयत... आईसीयू में किया गया शिफ्ट

टीआरपी डेस्क। हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा सायरा बानो के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिग्गज अभिनेत्री को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। सायरा बानो हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार की पत्नी हैं। बता दें कि दिलीप कुमार का इसी साल जुलाई में इंतकाल हो गया था।

दिलीप साहब को गुजरे लगभग दो महीने हो चुके हैं, लेकिन वे उनकी मौत के गम से नहीं उबर पा रही हैं। भारी सदमे का असर उनकी हेल्थ पर हुआ है। पिछले 3 दिनों से वे हिंदुजा अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। सायरा बानो की तबीयत स्टेबल बताई जा रही है, मगर उनका बीपी नॉर्मल नहीं हो रहा। ऑक्सीजन लेवल लो ही रहता है, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। शायद, उन्हें और तीन-चार दिन अस्पताल में रहना पड़ेगा।

परिवार के करीबी लोग बताते हैं कि सायरा बानो दिलीप कुमार के गम में अपने आप में सिमट गई हैं। वह ना किसी से कुछ बोलती हैं, ना किसी से मिलती हैं।

See also  Cocaine Smuggling in Raipur : पुलिस के रेडार में कई रईसजादे, मोबाइल से डिलीट हुए डाटा खंगाल रही पुलिस

आपको बता दें कि सायरा बानो हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था और हिट फिल्में दी थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार से शादी की। उनका जन्म 23 अगस्त 1944 को उत्तराखंड के मसूरी में हुआ था। सायरा बानो ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र से कर दी थी। उनकी डेब्यू फिल्म साल 1961 में आई जंगली थी। इस फिल्म में सायरा बानो के साथ दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर मुख्य भूमिका में थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर