Breaking-युवती की अर्धनग्न हालत में लाश मिली, हत्या कर फेंकने की आशंका

टीआरपी न्यूज। सोमवार रात को अचानक घर से लापता हुई एक 22 साल की युवती की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी मच गई है। मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में डभरा थाना क्षेत्र के कुधरी गांव का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती अचानक सोमवार रात को घर से लापता हो गई थी। परिजनों को पता चलने पर वे उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह जब गांव में कुछ लोग खेत में काम करने गए तब जाकर इस बात की जानकारी सामने आ सकी है। युवती का शव गांव के सरंपच के खेत के पीछे वाली खेत में मिला है। शव एक दीवार से लगे खेत में फसले के बीच में पड़ा हुआ था। सुक्रीता के सिर और हाथ पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं।

युवती और उसके प्रेमी के चप्पल मिले

पुलिस जांच में पता चला है कि घर से कूछ दूर पर एक खेत के पास सुक्रीता की चप्पल मिली हैं। उसी स्थान पर उसके प्रेमी गुलेश अंचल का भी एक चप्पल मिला है। इसके थोड़ी ही दूर पर एक नहर के पास दोनों के बीच संघर्ष करने के भी निशान हैं।

See also  Bihar Assembly Elections 2025 NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान,BJP-101, JDU- 101, चिराग को 29, उपेंद्र कुशवाहा-मांझी को 6-6 सीटें, कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा ऐलान

मामले को लेकर एसडीओपी भवानी शंकर खूंटिया ने बताया है कि युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही गुलेश अंचल के साथ चल रहा था। घटना के बाद से ही गुलेश लापता है। हम इस मामले में अलग-अलग एंगल से अभी जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर