Bihar Assembly Elections 2025 पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने रविवार को सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं जदयू 101 सीटों पर लड़ने जा रही है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जबकि कुशवाहा-मांझी को 6-6 सीटें मिली हैं।
Bihar Assembly Elections 2025 सीट शेयरिंग के बाद NDA ने कल यानी सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। सीट शेयरिंग में चिराग की जिद के आगे से पहले 40 सीटों की डिमांड करने वाले जीतन राम मांझी ने 6 सीटें मिलने पर कहा- मैं संतुष्ट हूं। बता दें 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 110 सीटों पर लड़ी थी, उसे 74 पर जीत मिली थी। वहीं JDU 115 सीटों पर लड़ी थी और 43 सीटों पर जीती थी। लेकिन, 2025 विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां 101-101 सीटों पर लड़ेंगी।



