गूगल ने दुनिया को Typhus महामारी के खिलाफ पहली वैक्सीन देने वाले Rudolf Weigl को समर्पित किया आज का डूडल
गूगल ने दुनिया को Typhus महामारी के खिलाफ पहली वैक्सीन देने वाले Rudolf Weigl को समर्पित किया आज का डूडल

नेशनल डेस्क। गूगल हर खास मौके पर कोई न कोई डूडल तो जरूर बनाता है। किसी व्यक्ति विशेष का जन्मदिन हो या फिर कोई खास अवसर, गूगल अपने डूडल के जरिये लोगों कोई न कोई संदेश भी देता रहता है। इसी कड़ी में
जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है, उस दौरान Google ने अपना आज का Doodle एक खास शख्सियत को समर्पित किया है।

दरअसल, आज 2 सितंबर 2021 का गूगल डूडल पोलिश आविष्कारक, डॉक्टर और इम्यूनोलॉजिस्ट रूडोल्फ़ वेइगल को समर्पित है, आज उनकी 139वीं जयंती है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रूडोल्फ़ वेइगल (Rudolf Weigl’s 138st Birthday Google Doodle) ने सबसे पुरानी महामारी Typhus के खिलाफ दुनिया को पहली इफेक्टिव वैक्सीन प्रदान की थी।

आज रूडोल्फ़ वेइगल को एक उल्लेखनीय वैज्ञानिक और एक नायक के रूप में सराहा जाता है। उनके काम को दो नोबेल पुरस्कार नामांकन से सम्मानित किया गया है। वहीं गूगल ने 2 सितंबर रूडोल्फ़ वेइगल के जन्मदिन के दिन महान वैज्ञानिक को अपने खास डूडल के जरिए याद किया।

See also  Google Chrome में भी अब लगा सकेंगे फिंगरप्रिंट लॉक, ऐसे करें ऑन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर