सड़क हादसे में पुलिसकर्मी समेत 2 की मौत, 4 गंभीर,बस ड्राइवर फरार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों की मौक पर मौत हो गई है। वहीं 2 पुलिसकर्मी समेत 4 लोग घायल हुए हैं। ये सभी बोलेरो में सवार होकर करीब 11.30 बजे खोपा धाम की ओर जा रहे थे कि अचानक करंजी चौकी के केनापारा मोड़ पर तेज रफ्तार बस और बोलेरो में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद से बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया है।

हादसे में जयनगर थाना निवासी राजकुमार राजवाड़े और रविराज राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुलिसकर्मी पीतांबर राजवाड़े,घनश्याम राजवाड़े, पप्पू राजवाड़े और भोला राजवाड़े घायल हुए हैं। मृतक राजुमार अंबिकापुर के महिला थाना में पदस्थ था। वहीं पीतंबर राजवाड़े, अंबिकापुर के एसपी ऑफिस में पदस्थ है। घनश्याम राजवाड़े लखनपुर थाने में पदस्थ हैं।

पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच जारी है। परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी गई है। घायल कहां के रहने वाले थे, यह भी अब तक पता नहीं चल सका है। घायलों को विश्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  पंचायत चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की 500 प्रत्याशियों की सूची, जीतने पर खुलेगा विधानसभा चुनाव के टिकट का रास्ता

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर