भारत चौथे टेस्ट में 157 रन से जीता, बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड,50 साल बाद खत्म हुआ ओवल का सूखा

लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच केनिंग्टन ओवल में खेला गया चौथा टेस्ट टीम इंडिया ने 157 रन से जीत लिया है। मैच में इंग्लैंड के सामने 368 रनों का टारगेट था, लेकिन 210 पूरी टीम सिर्फ रनों के स्कोर पर ढेर हो गई और भारत ने मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। 50 साल बाद भारतीय टीम ओवल के मैदान पर कोई टेस्ट मैच जीतने में सफल रही।

बुमराह के 100 विकेट पूरे

जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने सिर्फ 24 मैचों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनसे पहले भारत के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड बतौर तेज गेंदबाज कपिल देव (25) के नाम पर दर्ज था। कपिल के बाद इरफान पठान (28), मोहम्मद शमी (29) और जवागल श्रीनाथ (30) के नाम आते हैं।

बुमराह ने ओली पोप (2) को आउट कर यह रिकॉर्ड बनाया। पोप के विकेट के बाद उन्होंने अपने अगले ही ओवर में जॉनी बेयरस्टो (0) को क्लीन बोल्ड कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। जडेजा ने मोइन अली को शून्य पर पवेलियन भेज इंग्लैंड की कमर तोड़कर दी। इसके बाद जो रूट ने पारी को संभालने का काम किया, लेकिन शार्दूल ठाकुर ने उनको आउट कर भारत की जीत लगभग पक्की कर दी।

See also  CoronaVirus Cases in india: कोरोना संक्रमितों की संख्या में आ रही गिरावट, पिछले 24 घंटे में 62212 नए मामले

पांचवें दिन भारत को पहली सफलता शार्दूल ठाकुर ने रोरी बर्न्स (50) को आउट कर दिलाई। पहले विकेट के लिए रोरी बर्न्स और हासीब हमीद ने 100 रन जोड़े। इसके कुछ समय बाद सब्स्टिट्यूट फील्डर मयंक अग्रवाल ने शानदार फील्डिंग करते हुए डेविड मलान को रन आउट कर भारत को दूसरी कामयाबी दिलाई।

112 के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर मिड-ऑन पर फील्डिंग करते हुए हासीब हमीद का आसान सा कैच छोड़ दिया। उस समय हमीद 55 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, लंच के बाद जडेजा ने हमीद (63) को क्लीन बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर